सीहोर. भाजपा कामकाजी बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि 13 से लेकर 15 अगस्त तक प्रत्येक घर और प्रत्येक प्रतिष्ठान पर तिरंगा लहराया जाएं इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनों को प्रेरित करना है. इसके साथ 13 से 15 अगस्त के बीच ऐतिहासिक शहीद स्मारक या आजादी से जुड़े वीर क्रांतिकारियों की जन्म स्थली या स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाना है. इसी के साथ 10 से 14 अगस्त के बीच में प्रत्येक मण्डल पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है और सेना से रिटायर्ड फौजियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाना है. इसके साथ विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना है. कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को इस स्मृति दिवस का महत्व बताया जाएगा. देश के विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित हुए सभी लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए, सरकार ने हर साल 14 अगस्त को उनके बलिदान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. इस दिन की घोषणा वर्तमान और आने वाली भारतीय पीढिय़ों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेले गए दर्द और पीड़ा की याद दिलाएगी. तदनुसार, सरकार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित करती है.
