
भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने चोरी के अपराध में एक नौकरानी और उसकी महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने महिला आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रूपये नगद और एक सोने की चैन को बरामद किया.
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 23 नवंबर को फरियादी रामशंकर भवरे (44)निवासी त्रिलंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीडित ने बताया कि उनके घर की अलमारी से दो लाख से अधिक रूपये और एक सोने की चैन चोरी कर ली गई.
पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की. केस की पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली कि फरियादी के घर पर काम करने वाली नौकरानी अपनी बहन की बेटी के साथ वारदात को अंजाम दिया. पुलिस की पूछताछ में दोनों चोरी की वारदात को स्वीकार किया. महिला आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को उन्होंने चोरी की थी. पुलिस ने महिला आरोपियों के पास से 1.5 लाख रूपये नगदी और 3 लाख रूपए की कीमत की सोने की चेन को बरामद किया है.
