बैठक मेें गैरहाजिर कर्मचारियों को सेवा समाप्ति नोटिस

सिंगरौली। जनपद पंचायत चितरंगी के सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों, सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली जगदीश गोमे उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनकी धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित गति नहीं होने से शासन की मंशा प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, धरती आबा योजना, जनमन आवास योजना, ओडीएफ प्लस सत्यापन तथा नल-जल योजना के संधारण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को भवनों के मरम्मत कार्य का अधिकार प्राप्त है, इसलिए जो भी भवन सुधार योग्य हैं, उनकी मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लक्ष्य अनुरूप प्रगति न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि विशेष प्रयास कर जुलाई माह के अंत तक कम से कम 40 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में अनुपस्थित पाए गए सचिवों, सहायक सचिवों तथा अन्य अपेक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें सेवा समाप्ति संबंधी नोटिस जारी किए जाने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Next Post

डीजल टैंकर जब्त, ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल परिवहन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई तेज

Wed Jul 8 , 2026
सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर परिवहन विभाग ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान […]

You May Like