
भोपाल। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन आज भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित हुआ। जिसमें देश भर से करीब छह सौ डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया। गैस सिलेंडर वितरक प्रत्येक सिलेंडर पर मिल रही 35 रुपए की कमीशन को कम मान रहे है। वितरकों का कहना इसे बढ़ना चाहिए। जबकि उज्ज्वला योजना में जो डाटा डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से फीड किया गया उसमें सॉफ्टवेयर तेल कंपनियों का था। इस लिए वितरकों पर जो पेनाल्टी की गई वह अनुचित है। उसे वापस लिया जाए।
