निजी स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश

सीहोर. कलेक्टर बालागुरू के ने अशासकीय स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति के संबंध में अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा पोर्टल पर फीस प्रतिपूर्ति के लिए एन्ट्री की गई है जिसका अनुमोदन कर फीस प्रतिपूर्ति की कार्यवाही की जाना है.

कलेक्टर बालागुरु के ने अनेक अधिकारियों को अलग-अलग स्कूल आवंटित कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी अशासकीय स्कूल में विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे. जिसमें स्कूल में छात्र संख्या के मान से एफडी है या नहीं, स्कूल स्वयं के भवन में संचालित है या किराए के भवन में, स्कूल में कक्षों की संख्या, स्कूल में रैंप, पुस्तकालय, खेल मैदान, पुस्तकों की उपलब्धता और पेयजल व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का आंकलन कर जानकारी जिला शिक्षा केंद्र को उपलब्ध कराएंगे. इसके बाद फीस प्रतिपूर्ति की कार्यवाही की जाएगी. गौरतलब है कि जिले में नियमों को धता बताते हुए अनेक स्कूल संचालित हो रहे हैं. इनके द्वारा हर साल फीस में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है.

 

 

Next Post

कुबेरेश्वर धाम की कांवड़ यात्रा हेतु व्यापक प्रशासनिक तैयारी

Tue Aug 5 , 2025
सीहोर। कल सीवन तट से कुबेरेश्वर धाम तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी. लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, चिकित्सा, फायर ब्रिगेड, पेयजल व सफाई सहित व्यापक तैयारियां की हैं.एसडीएम तन्मय वर्मा को प्रभारी बनाया गया है. सोमवार को ही डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच चुके […]

You May Like