रसूलपुर चौराहा से लेकर टेकरी तक 50 से अधिक भंडारे लगे

देवास। नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार-रविवार रात देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर आस्था का विशाल मेला दिखाई दिया। माता चामुंडा और माता तुलजा भवानी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु देर रात तक कतारों में डटे रहे। आसपास के जिलों सहित दूर-दराज के गांवों और शहरों से आए भक्तों ने मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भूत वातावरण रचा। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे से शहर में बारिश का दौर शुरु हो गया, जो करीब 3 बजे तक रुक-रुककर चलता रहा। बावजूद इसके बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और भक्त माता के जयकारे लगाते हुए टेकरी पहुंचे। शनिवार-रविवार को देवास शहर का नजारा मेले सा दिखाई दे रहा था, हर तरफ माता भक्त ही नजर आ रहे थे। वहीं इन भक्तों के स्वागत के लिए शहर की तमाम सामाजिक संस्थाएं आतुर नजर आई। देवास शहर में रसूलपुर चौराहा से लेकर टेकरी तक 50 से अधिक स्थानों पर भंडारे के आयोजन किए गए, जहां विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री का वितरण भक्तों को किया गया। शनिवार रात को शहर में भक्तों का इस तरह सैलाब उमड़ा कि शहर का मुख्य मार्ग एबी रोड जाम सा हो गया। प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए सभी पार्किंग स्थल फूल हो गए। शनिवार देर रात कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोत स्वयं माता टेकरी पर मौजूद रहे। उन्होंने कंट्रोल रूम से लगातार भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत कार्यवाही संभव हो सके। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने शंख द्वार और सीढ़ी द्वार पर जिगजैग बैरिकेडिंग की। इस व्यवस्था से दूर-दराज से आने वाले भक्तों को सुगमता से दर्शन का अवसर मिला। शहर में अलग-अलग स्थानों पर वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई, ताकि यातायात बाधित न हो।

शहर में भी भक्ति और उल्लास का माहौल

नवरात्रि की रौनक से पूरा देवास शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। मोहल्लों और कालोनियों में माता के पंडालों में शाम से देर रात तक गरबों की धूम रही। नन्हीं बालिकाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य कर उत्सव को और आकर्षक बना दिया। चारों ओर माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान है, जहां हर कोई भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है।

Next Post

लापता युवती का नदी से मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Mon Sep 29 , 2025
पचोर। सोमवार सुबह पचोर में नेवज नदी के स्टॉपडेम के यहां से पचोर निवासी एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई. युवती तीन दिन से लापता थी जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी. परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।