लापता युवती का नदी से मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

पचोर। सोमवार सुबह पचोर में नेवज नदी के स्टॉपडेम के यहां से पचोर निवासी एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई. युवती तीन दिन से लापता थी जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी. परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. घटना से नगर में तनाव का वातावरण निर्मित हो गया. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने जिले के अन्य थानो से पुलिस बल पचोर बुलाया गया.

पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह नदी में स्टॉपडेम के यहां युवती का शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ओर प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा. युवती की शिनाख्त पचोर निवासी लापता युवती के रुप में हुई.

बाजार बंद कराया

सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ ज्यादती कर उसकी हत्या की गई है. जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए. परिजनो ने पी एम फार्म पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया आरोपियों के मकान तोडऩे की मांग करने लगे. थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ओर तहसीलदार आनंद जायसवाल ने परिजनो से बात की और पीएम करवाया. मामला की गंभीरता को देखते हुए सारंगपुर, ब्यावरा, तेलन, करनवास थानो से पुलिस बल बुलाया गया. देखते ही देखते कुछ समय के लिए तनाव का वातावरण निर्मित हो गया. आरोपियों गिरफ्तार कर उनके मकान तोडऩे की मांग के साथ रैली निकालकर बाजार बंद करवाने लगेे. पुराना बस स्टेंड, गांधी चौक, मंडी रोड, बस स्टेंड आदि क्षेत्र में बाजार बंद करवा दिया तथा लोग थाने के बाहर बैठ गये. परिजनो ने शव लेने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने चर्चा की. उनके द्वारा तीन दिन का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन युवती के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. करीब 4 घंटे बाद परिजन माने ओर देर शाम पचोर मुक्तिधाम पर युवती का अंतिम संस्कार किया गया.

शनिवार घर से निकली थी युवती

जानकारी के अनुसार युवती शनिवार शाम को घर से अपनी एक सहेली के साथ दवाई लाने का बोलकर घर से निकली थी. उसकी सहेली ने उसे मेडिकल स्टोर के सामने छोड़ा. सीसीटीवी फुटेज में युवती मेडिकल के बाहर खड़ी रही फिर अकेली आगे जाती दिखाई दे रही है. रविवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई तथा अरशद नामक युवक से बात करने की शंका जाहिर की. इसी बीच सोमवार को युवती का शव मिला.

गुम इंसान दर्ज है, मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. काल रिकॉर्ड के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है.

शकुंतला बामनिया

थाना प्रभारी पचोर

Next Post

उद्योग, व्यापार क्षेत्र को मजबूत करने का उत्तर प्रदेश का प्रयास सराहनीय: गोयल

Mon Sep 29 , 2025
नयी दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर (वार्ता) केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश में व्यापार और उद्योग क्षेत्र को मजबूत करने की राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा है कि यह देश का पहला राज्य है जिसने केवल निर्यात संवर्धन के […]

You May Like