यश हत्याकांड की जांच में तेजी लाये दिल्ली पुलिस: मल्होत्रा

नयी दिल्ली, 28 जून (वार्ता) केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली सांसद हर्ष मल्होत्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यश (21) की हत्या पर शोक व्यक्त किया है और दिल्ली पुलिस से हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच में तेजी लाने का आग्रह किया है।

श्री मल्होत्रा ने शनिवार को स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल के साथ यहां रानी गार्डन स्थित मृतक के परिजनों के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने यश के परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले की पूरी गहनता से जांच करेगी और इस संबंध में मजबूत और पुख्ता मामला तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश सरकार की ओर से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सर्वोत्तम विधिक सहायता प्रदान की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री कहा कि दिल्ली भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए परिवार श्री गोयल या जिला अध्यक्ष दीपक गाबा से संपर्क कर सकता है।

 

Next Post

25 करोड़ से अधिक लोगों को आजीविका प्रदान कर रहे हैं एमएसएमई

Sat Jun 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 जून (वार्ता) देश में कार्यरत 6.5 करोड़ से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) 25 करोड़ से अधिक लोगों को आजीविका प्रदान कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने एक्स पर विश्व एमएसएमई दिवस पर उल्लेख करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र […]

You May Like