लंबे समय बाद जर्जर हालत में सुधार
इंदौर: शहर के एबी रोड से पीथमपुर को जोड़ने वाले राऊ रेलवे ओवर ब्रिज के गड्डे पीडब्ल्यूडी ने भर दिए है. इसके साथ ही लंबे समय से उक्त फ्लाई ओवर की जर्जर हालत में सुधार कार्य हो गया.नव भारत ने करीब एक माह पूर्व और दो दिन पहले राऊ रेलवे ओवर ब्रिज पर बड़े और जानलेवा गड्ढों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर समस्या बताई थी. आज पीडब्ल्यूडी ने खबर पर संज्ञान लेते हुए राऊ रेलवे ओवर ब्रिज के सभी गड्डे भर कर फ्लाई ओवर की उम्र बढ़ा दी.
साथ ही पीथमपुर को एबी रोड तथा राऊ रंगवासा क्षेत्र की कई कॉलोनियों के रहवासियों को राहत दे दी. ध्यान रहे कि राऊ रेलवे क्रॉसिंग के कारण भारी जाम लगता था. शासन ने 8 -10 वर्ष पूर्व रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कद जाम से मुक्ति दिलाई थी. पिछले कुछ महीनों से उक्त ब्रिज पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे, जिसके कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था. उक्त समस्या से पीडब्ल्यूडी ने गड्डे भर कर जनता को मुक्ति दिला दी.
