जिलाबदर होते ही भागा था बदमाश, पुलिस ने दबोचा

इंदौर. जूनी इंदौर पुलिस ने एक ऐसे सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो जिलाबदर का आदेश जारी होते ही फरार हो गया था. पुलिस ने न सिर्फ उसे पकड़कर आदेश की प्रति सौंपी, बल्कि इलाके में मुनादी कर बदमाश के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मोहल्ले वालों को भी दी.

एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि बीके हरिजन कॉलोनी निवासी धनराज उर्फ धन्नू पिता शेरू दौड़िये के खिलाफ लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी. पुलिस कमिश्नर के न्यायालय में प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर उसे 26 जुलाई 2024 को छह माह के लिए इंदौर सहित आसपास के पांच जिलों की सीमा से निष्कासित करने का आदेश जारी किया था. आदेश मिलते ही आरोपी फरार हो गया था. जूनी इंदौर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी. कल उसे पकड़कर न सिर्फ जिलाबदर आदेश पढ़कर सुनाया, बल्कि रहवासी क्षेत्र में मुनादी कर आम जनता को भी बताया कि बदमाश के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा चुकी है. आरोपी को इंदौर, धार, देवास, उज्जैन और खरगोन की सीमा से 6 माह के लिए निष्कासित किया है और उसे सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है.

Next Post

उप राष्‍ट्रपति नई दिल्‍ली रवाना

Mon May 26 , 2025
जबलपुर। उप राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम में शामिल होने के बाद भारतीय वायु सेना के हेलिकाप्टर से दोपहर 2.48 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 3.35 बजे उपराष्‍ट्रपति श्री धनखड़ भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्‍ली रवाना हुये। इस […]

You May Like

मनोरंजन