
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सांई बिहार कालोनी सुहागी में चोरों ने नर्स के सूने घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि श्रीमति शारदा बुंदेला 49 वर्ष निवासी सांई विहार कालोनी सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एल्गिन अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ है। उसके ससुर की आंखों का आपरेशन होना था तो पति एवं बेटी दोनों ससुर दशरथ प्रसाद बुंदेला को लेकर फ्लाईट से हैदराबाद चले गये थे, वह घर में ताला लगाकर 13 वर्षिय बेटे को लेकर वह मायके गोरखपुर रतन कालोनी चली गई थी। एल्गिन अस्पताल से अपनी डयूटी कर घर वापस आयीतो देखा कि मेन दरवाजा के साथ लगे जाली वाले दरवाजे का कुुंदा टूटा था, घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, आलमारी के लॉकर टूटे हुये थे, पलंग के गद्दे बिखरे पड़े थे, प्रथम मंजिल में लगे हुये सीसीटीव्ही कैमरे, डीवीआर, स्क्रीनएवं वाईफाई सिस्टम, टाटा स्काई का सेट अप बाक्स नहीं था, जेवर चैक करने पर सोने के 81 ग्राम वजनी एवं चांदी के 433 ग्राम वजनी आभूषण, डायमंड अंगूठी सोने की अलग अलग जगह बेटी की शादी के लिये रखे नगदी रूपये एवं चांदी के सिक्के गायब थे, कोई अज्ञात चोर घर की बाउण्ड्री कूद कर अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे, डीव्हीआर, सोने चांदी के जेवर तथा नगदी चोरी कर ले गया है।
