जादौन और उदयवीर ने कहा : मेले को राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय में बुधवार को नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन एवं नवनियुक्त उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर ने पदभार ग्रहण किया।समारोह में सम्मिलित होकर वरिष्ठ नेताओं ने नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

समारोह में अध्यक्ष नवनियुक्त अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि सालभर मेला लगता रहे इसके प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली के प्रगति मैदान की तरह आयोजन लगातार किए जाएंगे।

पदभार ग्रहण से पूर्व उत्साहित कार्यकर्ताओ द्वारा रैली का आयोजन किया गया। ग्वालियर महानगर के कार्यकर्ता मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव पर एकत्रित होकर रैली के रूप में ग्वालियर व्यापार मेला कार्यालय पहुंचे जहाँ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनो की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, जीडीए के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, वेद प्रकाश शिवहरे, श्रीमती सुमन शर्मा, महेश मुद्गल, देवेश शर्मा, देवेंद्र तोमर, जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

मंडी टैक्स जमा किए बिना छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक पकड़ाया

Wed Apr 29 , 2026
मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर खम्बारा टोल के पास कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों द्वारा जांच के दौरान मंडी टैक्स जमा किए बिना सोयाबीन लेकर जा रहे एक ट्रक को मंगलवार रात करीब 3 बजे जप्त कर कृषि मंडी परिसर मे खड़ा करवाया गया। मंडी अधिकारियो द्वारा ट्रक […]

You May Like