बारामती, (वार्ता) महाराष्ट्र के बारामती में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक पिता और उसकी दो नाबालिग पुत्रियों की मौत हो गयी।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना मोरगांव रोड पर हुयी। पुलिस ने बताया कि डंपर ट्रक ने एक दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान खडोबा नगर इलाके के निवासी ओमकार आचार्य और उनकी पुत्रियों साईं और मधुरा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद साईं और मधुरा को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
