श्रीयुत शताब्दी पर्व में 17 को देश और प्रदेश के बड़े नेता आएगें

रीवा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी का पूरा जीवन संघर्ष का पर्याय था. शायद इसीलिए उनकी प्रतिमा स्थापना मे भी संघर्ष होना स्वाभाविक हैं किन्तु अच्छे उद्देश्यों के लिए किया गया संघर्ष सफल होता है वही दादा की प्रतिमा स्थापना में भी हुआ हैं. जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे.
उन्होने कहा कि 17 सितम्बर को श्रीनिवास तिवारी से आस्था रखने वाले समूचे जिले से लोग आएंगे. कार्यक्रम मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, सी डब्लू सी सदस्य कमलेश्वर पटेल, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, विधायकगण एवं सांसद, पूर्व पदाधिकारी शामिल होगे. सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी जननेता थे आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत थे जिनकी प्रतिमा शहर के प्रमुख चौराहों में से एक एस ए एफ चौराहे मे स्थापित होना आवश्यक था जो कि 17 सितम्बर को अनावरित होने जा रही हैं. प्रतिमा अनावरण के लिए श्री मिश्रा ने रीवा नगर पालिक निगम के महापौर अजय मिश्रा बाबा के प्रयासों की प्रशंसा की. पत्रकारवार्ता में शहर अध्यक्ष अशोक पटेल, रवि तिवारी, गिरीश सिंह मौजूद रहे.
प्रतिमा की स्थापना मेरी प्राथमिकता में था: महापौर
महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि महापौर बनते ही श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी, महाराजा मर्तण्ड सिंह एवं यमुना प्रसाद शास्त्री की प्रतिमा की स्थापना मेरी प्राथमिकता मे था जो मूर्त रूप लेने जा रही हैं. दादा की प्रतिमा अनावरण के बाद शेष दो नेताओं की प्रतिमा भी हम स्थापित करेगें. श्री बाबा ने भी 17 सितम्बर को आयोजित श्रीयुत शताब्दी पर्व मे सम्मिलित होने के लिए रीवा शहर एवं जिले के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया. श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि रीवा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या मे लोग कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं.
दोपहर 12 बजे होगा प्रतिमा का अनावरण
अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे पहले श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा अनावरण का संक्षिप्त कार्यक्रम अतिथियों की उपस्थिति में एसएएफ चौराहे पर होगा. तदुपरांत 17 सितम्बर को आयोजित कांग्रेस पार्टी के महासम्मेलन मे प्रमुख रूप से किसानो की खाद, बिजली, आवारा पशु, भारी भरकम बिजली बिल आदि की समस्या के विरोध मे आंदोलन का संखनाद किया जायेगा.

Next Post

निर्माणाधीन मकानों से कॉपर तथा वायर बंडल चुराने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Mon Sep 15 , 2025
पांढुरना। निर्माणाधीन मकानों में काम करने का बहाना बनाकर प्रवेश करने के बाद यहां से किमंती कॉपर एवं वायर के बंडल चुराने वाले बैतूल के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके पास से तीन लाख 50 हजार से भी अधिक का चोरी का सामान जप्त कर इनके खिलाफ […]

You May Like