..तो नए व्यापारी चैंबर का नेतृत्व कब सँभालेंगे : डॉ. गंगवाल

ग्वालियर: मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल का कहना है कि चेंबर चुनाव में यदि हर बार डॉ. प्रवीण अग्रवाल को ही टिकट मिलता रहेगा, तो अन्य लोगों को आगे आने का अवसर कब मिलेगा? नए व्यापारी और सदस्य चैंबर का नेतृत्व कब सँभालेंगे।

उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ने पिछले 23 वर्षों से लगातार उन्हें टिकट दिया है, लेकिन यह भी विचारणीय है कि यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा। व्हाइट हाउस की परंपरा हमेशा से नई प्रतिभाओं और नए लोगों को आगे बढ़ाने की रही है, ताकि मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ़ कॉमर्स में नए विचार और नई ऊर्जा का समावेश हो सके। इसलिए समय-समय पर नए चेहरों को अवसर देना संगठन और चैंबर, दोनों के हित में है।

Next Post

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- हर जीवन कीमती, सरकारी डॉक्टर करेंगे दैनिक स्वास्थ्य निगरानी

Thu Jul 16 , 2026
नई दिल्ली, सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य है और सरकार […]

You May Like