
सीधी। मड़वास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपये का अवैध गांजा जप्त किया है। 1 किलो 596 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मुखबिर सूचना पर गिजवार क्षेत्र में रेड कर पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मड़वास उपनिरीक्षक अतर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 25 अगस्त 2026 को थाना मड़वास पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गिजवार क्षेत्र में एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा रखा गया है।
सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपिया सीताकली बसोर पति रामसुंदर कुशवाहा उम्र 35 वर्ष, निवासी गिजवार, चौकी पथरौला, थाना मड़वास, जिला सीधी के कब्जे से 01 किलो 596 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये है, जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपिया के विरुद्ध थाना मड़वास में अपराध क्रमांक 423/2026, धारा 8/20( बी ) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपिया को वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय जेएमएफसी मझौली के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में सउनि बुद्धिराज कोल, सउनि राजकुमार सिंह, प्रआर लालमणि रावत, आरक्षक राकेश पटेल, महिला आरक्षक शिक्षा एवं महिला आरक्षक पार्वती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
