नारायणपुर 18 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक बस तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 10 से अधिक यात्री घायल हुए जिनमें पांच की हालत गंभीर बताइ जा रही है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नारायणपुर से अबूझमाड़ के ओरछा की ओर जा रही बस्तर ट्रैवल्स की एक यात्री बस एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। गढ़बेंगाल पुल के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई, जिसमें 10 से अधिक यात्री घायल हो गए।
बस यात्रियों से भरी हुई ओरछा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पुल के पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर पुल के किनारे पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मची रही। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
