भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों और उनके राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
