हटा में आर्ट ऑफ लिविंग के नवीन केंद्र का शुभारंभ, गुरु पूजन और सुदर्शन क्रिया के संदेश से भक्तिमय हुआ माहौल

हटा/दमोह। आर्ट ऑफ लिविंग के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए हटा की बैजनाथ धाम कॉलोनी स्थित नवनिर्मित आनंदम में आर्ट ऑफ लिविंग के नवीन केंद्र का शुभारंभ विधि-विधान व गुरु पूजन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में साधक एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

*विधि-विधान से हुआ गुरु पूजन*

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

गुरु भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

गुरु पूजन के पश्चात भजन-सत्संग का आयोजन किया गया। गुरु महिमा से ओतप्रोत भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे। पूरे परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

 

*सुदर्शन क्रिया मन को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम : आशीष भैया*

 

 

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक आशीष भैया ने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे समय में सुदर्शन क्रिया मन, शरीर और भावनाओं के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित सुदर्शन क्रिया करने से तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह केवल एक श्वास तकनीक नहीं, बल्कि स्वस्थ और आनंदमय जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है।

 

*नवीन केंद्र से लोगों को मिलेगा नियमित साधना का अवसर*

 

कार्यक्रम में बताया गया कि बैजनाथ धाम कॉलोनी स्थित ‘आनंदम’ केंद्र में नियमित रूप से योग, प्राणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया, सत्संग और ज्ञान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे हटा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक साधना और तनावमुक्त जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

*बड़ी संख्या में साधकों की रही उपस्थिति*

उद्घाटन समारोह में आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने नवीन केंद्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हटा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पहल बताया।कार्यक्रम में इको फ्रेंडली का संदेश देने के लिए जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने बर्तन उपलब्ध कराए।इस अवसर पर जबलपुर से स्टेट कोऑर्डिनेटर (टीचर्स) नवीन बरसैयां, मनीषा परमार, बीनल परमार, दमोह से संस्था के शिक्षक अतुल चौबे, शिक्षक डॉक्टर रामेश्वर पटेल, शिक्षक आशुतोष सुहाने, वरिष्ठ स्वयंसेवक व हटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, वरिष्ठ स्वयंसेवक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, राज बहादुर पटेल, उदय भान पटेल, गौरव सिंघई, शरद अठया, आयुषी रितिक गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल सचिन अग्रवाल, अभिषेक सुहाने, राहुल ज्योतिषी, हर्षित उपाध्याय, अंशिका सुहाने, शाश्वत सुहाने, सोभित फौजदार, भागवत असाटी, सचिन सेन, राकेश राय, संदीप राय शायद बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे।

Next Post

भाजपा ने सांसद भारत सिंह को दतिया उपचुनाव का प्रभारी एवं राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया

Wed Jul 15 , 2026
दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी बनाया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के करीबी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को दतिया उप चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के […]

You May Like