30 हजार की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अहीरखेड़ी पावर हाउस के पास पुलिया के निकट अवैध शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शिव और राहुल उर्फ गन्नू के कब्जे से करीब 60.480 लीटर देसी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई जा रही है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

Next Post

कुणाल कपूर की तीन नई फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार

Wed Jul 15 , 2026
मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर की तीन नई फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार है।कुणाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने तीन पूरी फिल्मी स्क्रिप्ट लिख ली हैं। इनमें एक एक्शन फिल्म, एक रोमांटिक फिल्म और एक कॉमेडी फिल्म शामिल है। अब वह ऐसे लोगों की तलाश में […]

You May Like