भाजपा ने सांसद भारत सिंह को दतिया उपचुनाव का प्रभारी एवं राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी बनाया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के करीबी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को दतिया उप चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। दतिया में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस से पूर्व विधायक घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

Next Post

20 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Wed Jul 15 , 2026
नरसिंहपुर। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। जिलेभर से हजारों किसान कृषि उपज मंडी में एकत्र हुए और सरकार से 20 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने कृषि उपज मंडी में आयोजित […]

You May Like