15 हजार की रिश्वत लेते मंडी का उपनिरीक्षक गिरफ्तार 

अशोकनगर। बुधवार को जिले की ईसागढ़ मंडी रिश्वत के आरोप में मंडी के उप निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल ईशागढ़ के पूर्व नपाध्यक्ष भूपेंद्र नारायण द्विवेदी द्वारा मंडी में व्यवसाय के लिए लाइसेंस बनवाया जा रहा था जिसको जारी करने के एवज में मंडी उप निरीक्षक महेंद्र कनेरिया द्वारा ₹20000 की रिश्वत मांगी गई थी जिस पर दोनों में ₹15000 पर सहमति बनी थी। इसी की शिकायत पूर्व नपाध्यक्ष द्वारा ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन किया। वहीं आरोपी कनेरिया बातचीत के बाद 15 हजार रुपए लेने को तैयार हो गया। जिसके चलते लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने मंडी ईशागढ़ के स्टाफ कक्ष में कनेरिया को रिश्वत लेते पकड़ा। साथ ही उनकी पैंट की जेब से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। वहीं आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में ब्रजमोहन नरवरिया, बलराम सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा, नेतराम राजोरिया, सुरेंद्र सेमिल, प्रशांत राजावत, धीरज नायक और विनोद शाक्य सहित अन्य अधिकारियों की टीम द्वारा की गईं हैं।

Next Post

प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश : सीएम डॉ. यादव

Wed Mar 26 , 2025
मुरैना। हम लगातार प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपए तक देश में अब कोई भी कहीं भी इलाज करवा सकते हैं। हम लोगों को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री […]

You May Like