इंदौर एयरपोर्ट: उड़ान के दौरान इंजन फेल, दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने सूझबूझ से बचाई 161 यात्रियों की जान

इंदौर:दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को शुक्रवार सुबह अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. विमान में सवार 161 यात्री कुछ देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन पायलट की तत्परता से सभी सुरक्षित रहे.सुबह लगभग 8.28 बजे दिल्ली से रवाना हुई उड़ान संख्या आईएक्स-1104 को तय समय से करीब आधे घंटे देरी से उड़ान भरनी पड़ी थी.

जैसे ही विमान इंदौर एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, उसके बाएं इंजन में खराबी आ गई. स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी. एटीसी ने आपातकालीन स्थिति घोषित कर एयरपोर्ट पर रेस्क्यू टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सहित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया. इमरजेंसी लैंडिंग की खबर फैलते ही विमान में बैठे यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया.

एयरपोर्ट पर मौजूद उनके परिजन भी बेचैनी में इधर-उधर दौड़ने लगे. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुबह 9.51 बजे सुरक्षित उतार दिया. लैंडिंग के बाद विमान रनवे-02 पर ही रोक दिया. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल विमान का निरीक्षण जारी है और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

मासूम की जिंदगी निगली लापरवाही

Fri Sep 5 , 2025
इंदौर: एरोड्रम इलाके में डेढ़ साल के मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. बारिश थमने के बाद बच्चा खेलते-खेलते झोपड़ी से बाहर आया और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. गड्ढा मकान निर्माण के लिए खोदा गया था, लेकिन बरसात में उसमें […]

You May Like

मनोरंजन