चंदला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल के निर्देशन में लगातार बीएलओ द्वारा गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
एसडीएम एवं ईआरओ बलबीर रमन के नेतृत्व में चंदला विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद बारीगढ़ में मतदान केंद्र 1 से लेकर 8 तक एसआईआर में गणना पत्रकों के सर्वे कार्य सहित डिजिटलाइजेशन का कार्य शतप्रशित पूर्ण किया गया है। जिसमें लक्ष्यानुसार 7158 मतदाताओं का 2003 के एसआईआर अनुरूप डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीएमओ बारीगढ़ अजय अग्निहोत्री एवं एईआरओ शारदा सोनी सहित समस्त बीएलओ और टीम को बधाई दी है।
