अचानक मौसम में परिवर्तन, आसमान में बादल; गलन बढ़ी, सर्द हवा और कोहरा

सिंगरौली। आज दिन रविवार की अल सुबह से लेकर 10 बजे कोहरे का कहीं तेज तो कहीं कम प्रभाव दिखा। वहीं सूर्य देवता भी पूरे दिन लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। मौसम के अचानक करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ गई है। आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा है।

दरअसल करीब एक सप्ताह से धूप तीखी लग रही थी और रात में गलन बढ़ गई थी। आज दिन रविवार की सुबह से ही कई अंचल देवसर, चितरंगी, सरई, माड़ा में कोहरे का असर दिखा और इस बीच सूर्य देवता के दर्शन भी नही हो रहे थे। 10 बजे के बाद सूर्य देवता लुकाछुपी का खेल खेलते रहे। इस दौरान गलन भरी हवा भी चल रही थी। दोपहर बाद ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ठिठुरन और बढ़ेगी। साथ ही कोहरे का भी असर दिख सकता है। ग्रामीण अंचलों में ठण्ड ज्यादा है।

Next Post

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 153 के स्कोर पर रोका

Sun Jan 25 , 2026
गुवाहाटी, 25 जनवरी (वार्ता) जयप्रीत बुमराह (तीन विकेट), रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 153 के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like