बाघ की खाल केस: डिप्टी कमिश्नर का सरेंडर, भेजा गया जेल

जबलपुर: बाघ की खाल वाले केस में जगदीश सरवटे, डिप्टी कमिश्नर, जनजाति विभाग ने कोर्ट में सरेंडर किया जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।दरअसल डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे और उनकी मां सावित्री सर्वटे के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था और डिप्टी कमिश्नर की मां सावित्री सर्वटे को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज दिया गया था।
क्या है मामला
ईओडब्ल्यू की टीम ने 22 जुलाई को डिप्टी कमिश्नर के शंकर शाह नगर स्थित सरकारी आवास समेत अधारताल और भोपाल में छापामारी की थी। वहां से जमीनों के दस्तावेज और पांच करोड़ 89 लाख 95 हजार 624 रुपए की संपत्ति की जानकारी सामने आई थी। इसके साथ ही बाघ की खाल भी मिली थी

Next Post

काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर निलंबन की गाज, वेतन भी रुका

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल:सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने शनिवार को कड़ा एक्शन लेते हुए सवा दर्जन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया. इनके विरुद्ध निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने सहित अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी में उदासीनता बरतने पर ये कार्यवाही हुई है. कर्मचारियों द्वारा अनमोल पोर्टल पर प्रसव […]

You May Like