कैबिनेट बैठक के बाद सदन पहुंचे सीएम-वित्त मंत्री, बजट भाषण से पहले शुभकामनाओं का दौर

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद विधानसभा सदन में पहुंच गए हैं। सदन में प्रवेश करते ही दोनों नेताओं ने मौजूद मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की, जहां शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला कुछ देर तक चलता रहा।

इसके बाद वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण शुरू किए जाने की तैयारियां हो गईं। विधानसभा परिसर में सुबह से ही हलचल बनी रही। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में विकास, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़े अहम प्रावधानों पर विशेष जोर देखने को मिल सकता है।

Next Post

भारतीय संगीत की जननी है ध्रुपद, इसका ग्वालियर से पुराना नाता: पद्मश्री उस्ताद डागर

Wed Feb 18 , 2026
ग्वालियर: ध्रुपद शैली भारतीय संगीत की जननी है। ख्याल, दादरा, ठुमरी, टप्पा आदि इसके बाद ही अस्तित्व में आए हैं। ग्वालियर का ध्रुपद से पुराना जुड़ाव रहा है। यह बात दिल्ली से आए पद्मश्री उस्ताद वासिफुद्दीन डागर ने कही। वह राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय […]

You May Like