दमोह जिले के तीन हैंडबॉल खिलाड़ियों का प्री नेशनल केम्प में चयन

दमोह: जिले के तीन खिलाड़ियों दीपक पटेल पिता प्रताप पटेल माता सीता पटेल, अजय चौरसिया पिता सुरेश चौरसिया माता रीना चौरसिया डां अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व श्रेयांश जोगी पिता नरेश जोगी माता रामरेखा जोगी आजस्विनी उत्कृष्टता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह का राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता के सीनीयर वर्ग के प्री नेशनल केम्प के लिए चयन किया गया है.

जो आगामी 20 से 24 जनवरी तक शिवपुरी में आयोजित प्री नेशनल केम्प में भाग लेगे. केम्प के पश्चात यह 27 से 31 जनवरी तक सोमनाथ गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

दमोह जिले की इस उपलब्धि पर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर,जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा म.प्र. हैंडबॉल संघ महासचिव हरदीप सिंह रूप्पल प्राचार्य एस के मिश्रा,आर पी कुर्मी, जिला हैंडबॉल संघ सचिव व राष्ट्रीय प्रशिक्षक विवेक दत्त शर्मा,आरवी सिंह, मनीष शर्मा, माला राय,अमन परवीन,हर्षा दवे,मनीष सिंह, अरविंद सिंह ठाकुर, नीतेश सिंह लोधी, निशांत सिंह ठाकुर,करन पटेल,दीपक लुनिया आदि ने बधाईयां प्रेषित की हैं.

Next Post

मोहनगढ़ में गंदे पानी की आपूर्ति से बढ़ी चिंता, नल-जल योजना तीन साल बाद भी अधूरी

Tue Jan 6 , 2026
मोहनगढ़: तहसील मोहनगढ़ में पेयजल की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है और इसी के चलते मोहनगढ़ में भी गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर सवाल खड़े हो […]

You May Like