रुपया 10 पैसे कमजोर

मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 9.75 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.05 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 5.75 पैसे गिरकर 89.9525 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 11.75 पैसे फिसलकर 90.07 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। और टूटता हुआ एक समय यह 90.26 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हो गया था। बाद में काफी हद तक वापसी करते हुए 90.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों की गिरावट से भी रुपये पर दबाव रहा।

 

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों के डूबे 7.16 लाख करोड़

Mon Dec 8 , 2025
मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को चौतरफा बिकवाली के बीच निवेशकों को सात लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कारोबारी दिवस पर 05 दिसंबर को कुल बाजार पूंजीकरण 4,71,71,043 करोड़ रुपये था। यह सोमवार को घटकर 4,64,55,202 […]

You May Like