सियाराम वेयरहाउस के अनियमितताओं की होगी जांच

पुलिस के सहयोग के लिए बनाया जांच दल

अमरलता फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी मूंग उपार्जन में की थी हेराफेरी

जबलपुर: ग्रीष्म कालीन मूंग-उड़द के उपार्जन में अमरलता फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी सियाराम वेयरहाउस मंझौली द्वारा की गई अनियमितताओं की जांच में पुलिस के सहयोग के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छह सदस्यों के जांच दल को गठित किया है। विदित है कि ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन में किसानों को भुगतान में अनियमितता किये जाने की यह शिकायत समाधान ऑनलाईन में सामने आई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रकरण में मंझौली थाने में एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच करने तथा वास्तविक किसानों को उनकी उपज की कीमत का भुगतान कराने के निर्देश दिये थे। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा जांच की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर द्वारा जांच दल का गठन पुलिस द्वारा की जा रही जांच की कार्यवाही में सहयोग के लिए किया गया है। मंझौली के कृषक अजय पटेल द्वारा सीएम समाधान ऑनलाईन में की गई शिकायत में बताया गया था कि अमरलता फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी सियाराम वेयर हाउस द्वारा मूंग उपार्जन में वास्तविक किसानों की बजाये फर्जी किसानों को भुगतान किया गया है।
ये हैं जांच दल में शामिल
जांच दल में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सिहोरा, अनुविभागीय पुलिस अधकिारी सिहोरा, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग, महाप्रबंधक जिला लीड बैंक, जिला विपणन अधिकारी एवं जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को शामिल किया गया है

Next Post

गढ़ा में 300 से अधिक ई- रिक्शा के रूट हुए तय

Tue Jan 7 , 2025
स्टीकर लगवाने लग रही होड़, निर्धारित जोन में ही चलेंगे जबलपुर: ई- रिक्शा की बढ़ती हुई संख्या और तमाचा चौकड़ी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार तीनों जोनों पर उनके रूट तय करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके चलते तीनों यातायात थाने में […]

You May Like