सेंट मोंटेसरी कालिदास स्कूल के सेवानिवृत्ति इंग्लिश प्रोफेसर बी एन सोलंकी का निधन 

नवभारत

उज्जैन। उज्जैन संभाग मुख्यालय में संचालित प्रसिद्ध सेंट मोंटेसरी कालिदास स्कूल के पूर्व इंग्लिश प्रोफेसर बी एन सोलंकी का निधन रविवार सुबह 8 बजे अल्प बीमारी के चलते चैरिटी वाला हॉस्पिटल बुधवारिया में हो गया। स्वर्गीय सोलंकी का जन्म देवास जिले के निकट ग्राम सिरोलिया में मध्य वर्गी परिवार में हुआ था। 1965 में इंग्लिश की पूर्ण शिक्षा ग्रहण कर वह उज्जैन पहुंचे वहां पर उसे समय के प्रसिद्ध लोगों के साथ कार्य करते हुए सेंट मोंटेसरी कालिदास स्कूल में इंग्लिश शिक्षा का अध्यापन कार्य अपने जिम्मे लिया उनके पढ़ाई छात्र आज भी बड़ी-बड़ी पोस्ट पर शासकीय सेवा दे रहे हैं और उद्योग जगत में भी अग्रणी है। बी एन सोलंकी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विधायक चिंतामणि मालवीय विधायक मनोज चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष रेसिंग सेंधव ने शोक जताते हुए इस घटना को समाज की अपूरणीय क्षति बताया है। स्वर्गीय सोलंकी का अंतिम संस्कार उज्जैन के चक्र तीर्थ मुक्तिधाम में किया गया उनकी अंतिम यात्रा में नाथ योगी समाज सहित अन्य समाज के लोग बड़ी मात्रा में उपस्थितरहे। बी एन सोलंकी के पुत्र प्रमोद सोलंकी ने बताया कि उनके पिता हमेशा ईमानदारी के पक्षधर रहे उनके पढ़ाये छात्र अंतिम समय तक उनसे संपर्क में रहे। मुक्तिधाम स्थल पर उनके बचपन के मित्र सिरोलिया के पूर्व सरपंच राम प्रसाद चौधरी, तंत्र ज्ञाता कमलेश सेव शिक्षक सुभाष योगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

नगर की 393.02 लाख की लागत से होगा 14 सडक़ों का डामरीकरण से नगरवासियों को होगी सुविधा. चिटनिस

Sun Jan 19 , 2025
बुरहानपुर। रविवार को जल संसाधन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन.लोकार्पण किया। इस अवसर पर बुरहानपुर शहरी क्षेत्रांतर्गत कायाकल्प 2.0 योजनांतर्गत 393.02 लाख की लागत से 14 सडक़ों का डामरीकरण […]

You May Like