होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं? बेहतर सौदे के लिए अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को समझें

मनीष जैन, कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्सपीरियन इंडिया

हममें से कई लोगों के लिए अपना घर होना केवल एक वित्तीय लक्ष्य नहीं, बल्कि एक खुद का सपना भी है। यह स्थिरता, सुरक्षा और उस सुकून का प्रतीक है। यह अनुभव कराता है कि हमारे पास एक ऐसी जगह है जिसे हम सच में अपना कह सकें। इस मुकाम तक पहुंचना गर्व की बात है। लेकिन इसके साथ सही वित्तीय फैसले लेने की जिम्मेदारी भी आती है।

इस यात्रा में सबसे अहम कदमों में से एक है यह सुनिश्चित करना कि आपकी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत हो। अच्छा क्रेडिट इतिहास न केवल आपके होम लोन के मंजूर होने की संभावना बढ़ाता है, बल्कि आपको कम ब्याज दर और बेहतर शर्तें भी दिला सकता है। इससे समय के साथ घर खरीदना अधिक किफायती हो जाता है।

होम लोन के मामले में आमतौर पर ऊंचा क्रेडिट स्कोर इन फायदों में बदल जाता है:

लोन मंजूरी की बेहतर संभावना:-बैंक और वित्तीय संस्थान आपको कम जोखिम वाला उधारकर्ता मानते हैं।

कम ब्याज दर: ब्याज में छोटी सी कमी भी पूरे लोन अवधि में लाखों रुपए की बचत करा सकती है।

अधिक लोन राशि: अच्छा स्कोर आपकी पात्रता बढ़ा सकता है।

होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को समझने और प्रोफाइल तैयार करने के लिए आप ये कदम उठा सकते हैं।

पहले से क्रेडिट स्कोर की समीक्षा करें

अपने क्रेडिट स्कोर की नियमित रूप से जांच करना। इसे 750 या उससे अधिक रखने का प्रयास करना बेहतर माना जाता है। होम लोन के लिए आवेदन करने से कई महीने पहले इसे देख लेना चाहिए। इससे आपको सुधार करने या किसी त्रुटि पर विवाद दर्ज कराने का पर्याप्त समय मिल जाता है।

केवल स्कोर ही नहीं, पूरी रिपोर्ट देखें

क्रेडिट रिपोर्ट में आपके सभी मौजूदा और पुराने लोन, खाते और क्रेडिट कार्ड लेन-देन दर्ज होते हैं। कभी-कभी ऐसी गलतियां भी होती हैं, जैसे बंद हो चुका लोन रिपोर्ट में खुला दिखना या व्यक्तिगत जानकारी में त्रुटि होना। ये गलतियां आपके स्कोर को प्रभावित कर सकती हैं।

रिपोर्ट को पहले से देखने से आप ऐसी गलतियों की पहचान कर सकते हैं, विवाद दर्ज करा सकते हैं और लेंडर तथा क्रेडिट ब्यूरो को सूचित कर उन्हें ठीक करा सकते हैं। सटीक क्रेडिट रिपोर्ट आपकी वित्तीय अनुशासन को दिखाती है और बेहतर ब्याज दर तथा अनुकूल अवधि पर होम लोन पाने में मदद कर सकती है।

Pause new credit lines

Multiple loan or card applications inनए क्रेडिट से कुछ समय के लिए दूरी रखें

कम समय में कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से यह संकेत मिल सकता है कि आपको लगातार क्रेडिट की जरूरत है। इसलिए होम लोन के आवेदन के आसपास नए क्रेडिट लेने से बचें, ताकि आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर दिखाई दे।

मौजूदा कर्ज कम करें

अगर आपके ऊपर पहले से ज्यादा कर्ज है तो इससे आपकी लोन पात्रता प्रभावित हो सकती है। छोटे-मोटे कर्ज चुकाना या क्रेडिट कार्ड का बकाया कम करना आपकी उधार लेने की क्षमता बढ़ा सकता है।

लंबे समय से चल रहे क्रेडिट संबंधों को महत्व दें

पुराने और लंबे समय से चल रहे खाते आपकी विश्वसनीयता दिखाते हैं। जहां संभव हो, पुराने क्रेडिट कार्ड या खाते सक्रिय रखना आपकी प्रोफाइल को मजबूत बनाता है।

सह-आवेदक जोड़ने पर विचार करें

पति या पत्नी जैसे किसी सह-आवेदक को जोड़ने से संयुक्त आय के आधार पर आपकी पात्रता बढ़ सकती है। देनदारियां भी साझा होती हैं। इससे अधिक लोन राशि या बेहतर शर्तें मिल सकती हैं।

क्रेडिट उपयोग को समझदारी से संभालें

उपलब्ध क्रेडिट का बहुत अधिक उपयोग करना वित्तीय दबाव का संकेत दे सकता है। इसलिए क्रेडिट का उपयोग संतुलित स्तर पर रखना जरूरी है। इससे कर्ज देने वाले को भरोसा होगा कि आप क्रेडिट का जिम्मेदारी से उपयोग करते हैं।

समय पर भुगतान की आदत बनाएं

समय पर भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर सुरक्षित रहता है और आपकी वित्तीय अनुशासन भी दिखती है। एक बार भी भुगतान चूकने से बड़ा असर पड़ सकता है। भुगतान को स्वचालित (ऑटोमेट) करना इसमें मददगार हो सकता है।

कम स्कोर की कीमत

कई लोग कम क्रेडिट स्कोर के असर को कम आंकते हैं। इससे न केवल लोन आवेदन खारिज हो सकता है, बल्कि मंजूरी मिलने पर भी ब्याज दर ज्यादा लग सकती है। उदाहरण के लिए, 50 लाख रुपए के 20 साल के लोन पर केवल 1% ज्यादा ब्याज दर आपको 6 लाख रुपए से अधिक अतिरिक्त ब्याज चुकाने पर मजबूर कर सकती है।

आपकी क्रेडिट रिपोर्ट केवल लेंडर के लिए दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह आपकी वित्तीय आदतों का आईना भी है। स्कोर सुधारने के लिए सक्रिय कदम उठाकर आप न केवल अपनी लोन पात्रता बढ़ाते हैं, बल्कि लंबे समय के लिए बेहतर वित्तीय स्थिति भी बनाते हैं।

घर खरीदना गर्व का क्षण होता है। मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल के साथ इस प्रक्रिया में प्रवेश करें, ताकि आपको कम ब्याज दर, लोन मंजूरी की अधिक संभावना और उधार लेने की अधिक सहज यात्रा मिल सके।

 

Next Post

MP-CG में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

Mon Mar 30 , 2026
*भोपाल-रायपुर:* टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की जनवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने एक बार फिर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े हैं। जनवरी 2026 में जियो से 6.2 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े, जबकि JioFiber और Jio AirFiber ब्रॉडबैंड सेवाओं को 66 […]

You May Like