दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, हादसे के बाद मोटर साइकिल का नहीं पता

विदिशा। पालकी रोड पर जहां सड़क हादसे में पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना का मौके का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों घायल सड़क किनारे पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं…..सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ग्राम लालाखेड़ी के रहने वाले घांसीराम प्रजापति बाइक से अपनी पत्नी पूजा के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे थे, बीच रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे हल्के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पूजा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई….परिजनों ने हादसे पर शंका जाहिर कर जांच की मांग की है….उनका कहना है कि 2 माह पहले खरीदी बाइक हादसे के बाद मौके से गायब है जो साजिश की और इशारा कर रही है.सीएसपी अतुल सिंह के अनुसार मामला दुर्घटना का है मार्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का शुक्रवार को ग्वालियर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत समारोहों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों और आत्मीयजनों ने पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ प्रदेश मीडिया […]

You May Like