इछावर। मंगलवार को भैरूंदा मार्ग स्थित नादान घाट पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई. चालक ने आनन- फानन में कार रोकी और उसमें सवार लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. हादसे में कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है.
इछावर भेरुंदा मार्ग स्थित नादान घाट पर मंगलवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. आग लगने के बाद कार सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. हालांकि, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन टीम के विलंब से पहुंचने के कारण कार को काफी नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के बाद मार्ग पर दोनों ओर से आ रहे वाहन रुक गए थे. यह भी ज्ञात नहीं हो पाया है कि कार में कौन लोग सवार थे.
