पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ में सिर्फ लड़कियां रखेंगी अपनी बात : राहुल

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हिंसक शासन’ के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की वह काबिल ए तारीफ़ है।

श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि युवाओं ने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की लेकिन इससे साफ हो गया है कि अब युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकेगा।

उन्होंने कहा, ”मुझे हर एक युवा पर गर्व है-खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।”

श्री गांधी ने आगे बताया कि अब 22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पुणे पहुंचेगा और इस बार यह कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। उन्होंने कहा, ”अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।”

 

Next Post

मैंने इस पल का सपना देखा था : देवदत्त पडिक्कल

Sun Aug 16 , 2026
गॉल, 16 अगस्त (वार्ता) श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली पारी में शानदार 167 रन बनाने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि उन्होंने इस ख़ास पल का सपना देखा था। पडिक्कल ने कहा, ”हाँ, बिल्कुल। मैंने इस पल का सपना देखा है। पिछले दो सालों से, […]

You May Like