यातायात पुलिस की सतर्कता से पकड़ाया चोरी का वाहन

इंदौर. शहर में यातायात पुलिस की सतर्कता के चलते चोरी का दोपहिया वाहन पकड़ा. मधुमिलन चौराहे पर व्हील लॉक पार्टी की चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन चालक से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वाहन महाराष्ट्र से चोरी किया था. पुलिस ने वाहन और चालक को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में शहर के चारों जोन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जोन-3 की व्हील लॉक पार्टी मधुमिलन चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर के दोपहिया वाहन को रोककर जांच की गई. वाहन चालक से दस्तावेज और आरसी मांगी गई तो उसने दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत किया. संदेह होने पर पुलिस ने चेसिस नंबर के आधार पर जांच की, जिसमें वाहन चोरी का निकला. बाद में वाहन स्वामी से संपर्क किया, जिसने बताया कि वाहन महाराष्ट्र से चोरी हुआ था और इसकी रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज है. वाहन चोरी का प्रमाणित होने पर यातायात पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना देकर वाहन और चालक को संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रकाश किरार सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

सीमेंट फैक्ट्री के नाले मे डूबी बच्ची नित्य क्रिया के लिए निकली. थी घर से, पैर फिसलने से नाले में गिरी

Thu Jun 4 , 2026
रीवा । रीवा मे बुधवार की दोपहर सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले नाले मे गिरकर 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।बच्ची दोपहर के वक्त घर से नित्य क्रिया के लिए निकली थी, तभी पैर फिसलने से वह नदी से सटे नाले मे जा समाई । अचानक हुए इस हादसे […]

You May Like

मनोरंजन