कलेक्टर की रात्रि चौपाल में ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन लापरवाही पर एक पटवारी सस्पेंड, दूसरे की रोकी वेतन वृद्धि

छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा आयोजित ‘रात्रि चौपाल’ में प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही देखने को मिली। ग्राम अलीपुरा में आयोजित इस चौपाल के दौरान कलेक्टर ने पिछले दिनों मृत हुए व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण पत्र और फौती नामांतरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। ग्रामीणों से सीधे संवाद के दौरान लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने मौके पर ही दो पटवारियों के विरुद्ध दंडात्मक निर्देश जारी किए।

5 महीने से काम अटकाने वाले पटवारियों पर गिरी गाज

समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्रामीण बद्दू खटीक की मृत्यु के 5 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने टीला पटवारी विनय पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम अलीपुरा में भी मृतकों के फौती नामांतरण 5 महीने से लंबित रखने के मामले में कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अलीपुरा पटवारी जमना प्रसाद अनुरागी की एक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) रोकने के आदेश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि लंबित फौती नामांतरणों का निराकरण तत्काल किया जाए और सभी मृतकों के बी-1 वाचन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

मौके पर स्वीकृत हुई राशन पर्चियां
अनुशासनिक कार्यवाही के साथ-साथ कलेक्टर ने जनहित के कार्यों का भी मौके पर निपटारा किया। चौपाल के दौरान 5 आवेदकों को तत्काल राहत देते हुए उनकी राशन पर्ची स्वीकृत की गई। ग्राम चुरवारी के आवेदक नंदलाल कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, हरिचंद्र पाल और दलपत कुशवाहा की राशन पर्चियां मौके पर ही मंजूर की गईं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Next Post

खुशियों के बीच मातम गंज के मैरिज गार्डन में चली गोली

Thu May 7 , 2026
छतरपुर: जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम गंज में स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वैवाहिक रस्मों के दौरान अचानक गोली चल गई। इस हादसे में बारात में आए एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही […]

You May Like

मनोरंजन