अजा क्षेत्रों में बच्चे करियर बना सकें इस लिए इंटीग्रेटेड स्कूल प्लान क्रियान्वित होगा

इंदौर: संभाग के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों और अन्य सुदूर क्षेत्रों में खेल-खेल में तनाव रहित शिक्षा देने और केरियर बनाने के संबंध में मदद देने के लिये इंटीग्रेटेड स्कूल प्लान क्रियान्वित किया जायेगा. पब्लिक प्रायवेट मॉडल के आधार पर यह प्लान विभिन्न चरणों में क्रियान्वित होगा. इसके तहत स्कूली बच्चों को स्किल डेवलपमेंट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी देकर उन्हें आवश्यक मटेरियल भी उपलब्ध कराया जायेगा.

संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर यह निर्णय लिया गया.कमिश्नर ने बताया कि इंदौर संभाग के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों और सुदूर क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं, स्कील डेवलपमेंट और रोजगारमूलक शिक्षा के संबंध में केरियर मार्गदर्शन देने की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही सरल भाषा में वे अपने कोर्स की तैयारी किस तरह करें, उस संबंध में भी उन्हें मार्गदर्शन दिया जायेगा. बुक्स, गाईड अन्य पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगी. साथ ही उन्हें क्यूआर कोड भी दिया जायेगा. इससे वे कंटेंट सरल भाषा में डाउनलोड कर सकते है. इससे उन्हें भविष्य निर्माण में मदद मिलेगी.

Next Post

CMO को निलंबित और CMHO को नोटिस

Wed Apr 9 , 2025
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले मे सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय पर निराकरण न होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीएमओ एवं बीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बरोदिया कला नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के […]

You May Like