जबलपुर: जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल के संयुक्त निदेशक जय शहदादपुरी ने जनगणना कार्य के निरीक्षण के दौरान जबलपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम घुंसौर एवं जोतपुर का दौरा किया। उन्होंने प्रगणक गीता कोल एवं अनीता उइके के साथ फील्ड में जाकर जनगणना के 34 प्रश्नों के पूछने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा प्रश्न पूछने की शैली का मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने अनीता उइके के कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बलवंत रहंगडाले (जिला अतिरिक्त जनगणना अधिकारी) तथा जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल में जबलपुर के प्रभारी मनोज नथानी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जबलपुर तहसील के अंतर्गत सुपरवाइजर सर्किल क्रमांक 1, 2 एवं 3 के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में फील्ड की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में कुशलता एवं सत्यता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान फील्ड ट्रेनर राजकुमार बैरागी, अरविंद कुमार बाजपेयी, सुपरवाइजर जागृति साहू, पुष्पेंद्र बैरागी तथा प्रगणक आशीष पटेल, बैजनाथ यादव, विवेक कुमार साहू, गीता कोल, अनीता उइके, नीरज बाजपेयी, आशीष विश्वकर्मा, दुर्गादास, प्रशांत श्रीवास्तव, अजय लोधी, राकेश सिंह, आनंद जैन एवं अर्चना भट्ट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
