मोदी ने नेतन्याहू से बात की, ताजा घटनाक्रम पर चिंता जताई

नयी दिल्ली 02 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए युद्ध को जल्द खत्म किए जाने की जरूरत पर बल दिया है।

श्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री के साथ रविवार रात हुई बातचीत के दौरान कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद श्री मोदी ने पहली बार श्री नेतन्याहू से बात की है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ इलाके के मौजूदा हालात पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताएं बताईं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। भारत ने लड़ाई जल्द खत्म करने की ज़रूरत दोहराई।“

उल्लेखनीय है कि अमेरिका , इजरायल और ईरान के बीच इस टकराव के कारण पश्चिम एशिया में हालत चिंताजनक बने हुए हैं।

श्री मोदी ने रविवार रात केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में भी पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा की है

 

Next Post

पद्मश्री डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Mon Mar 2 , 2026
सतना :पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी एवं प्रख्यात व्यक्तित्व डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाया गया, जहां पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की […]

You May Like

मनोरंजन