फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, दो दर्जन महिलाएं पकड़ी गईं,1500 से ज्यादा कुंवारों से ठगी

ग्वालियर:शहर में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक महिलाओं को पकड़ा गया है जो कॉल सेंटर की तर्ज पर काम करते हुए लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी कर रही थीं। यह फर्जीवाड़ा पिछले करीब एक साल से चल रहा था।

क्राइम ब्रांच के अनुसार पहला फर्जी मैरिज ब्यूरो माय पार्टनर इंडिया के नाम से थाठीपुर स्थित मयूर प्लाजा में संचालित किया जा रहा था। वहीं दूसरा ब्यूरो ज्योति नगर क्षेत्र में एक वेबसाइट के जरिए चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी गूगल से युवतियों की तस्वीरें डाउनलोड करते थे और उन्हें फर्जी प्रोफाइल बनाकर क्लाइंट्स को रिश्ते के लिए दिखाते थे।
बातचीत के दौरान भरोसा जीतकर रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। बाद में न तो रिश्ता तय होता था और न ही पैसे वापस किए जाते थे। अब तक की जांच में पता चला है कि इन फर्जी मैरिज ब्यूरो के जरिए 1500 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। आरोपी सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के लोगों को भी निशाना बनाते थे।

Next Post

योगी ने किसानों को दी ट्रैक्टर की चाबी, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue Dec 23 , 2025
लखनऊ, 23 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान दिवस पर किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सर्दी, गर्मी की परवाह किए बिना जब वह पसीना बहाता है और सर्दी को अपनी अस्थियों में समाहित कर ऊर्जा का प्रवाह धरती मां के साथ करता है […]

You May Like