अहमदाबाद 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन पर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
आरआर पर आईपीएल के इस सत्र में यह दूसरी बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत किसी कप्तान पर दूसरी बार ओवर-रेट का नियम तोड़ने पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाता है।
इस सत्र से तीसरी गलती पर कप्तान को निलंबित नहीं किया जाएगा, केवल आर्थिक दंड तक ही सीमित रखा गया है। इस नियम के अनुसार मैच में खेलने वाले सभी ग्यारह खिलाड़ियों के अलावा इंपैक्ट प्लेयर भी शामिल है। इन को या तो छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना अदा करना होगा।
उल्लेखनीय है कि आरआर की पहली ओवर-रेट गलती चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ पिछले महीने हुई थी, जब संजू सैमसन अपनी उंगली की चोट के कारण बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेले थे और रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे थे। उस मैच के बाद रियान पर 24 लाख का जुर्माना लगा था।

