डबरा में बड़े शराब कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या

ग्वालियर। डबरा शहर के बड़े शराब कारोबारी राकेश शिवहरे के पुत्र अमन शिवहरे ने अपने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा गेट तोड़ने के बाद घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध मान जांच शुरू कर दी है।

35 वर्षीय अमन शिवहरे ने जवाहर गंज स्थित वार्ड क्रमांक 23 में अपने घर के ऊपरी कमरे में कुर्सी लगाकर पंखे से फांसी का फंदा बनाया। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिजन घर से बाहर थे। परिजनों के लौटने पर अमन को न देखकर उसके कमरे में गए। गेट बंद होने पर उसे तोड़ा गया, जहां वह फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।शराब कारोबारी के बेटे की आत्महत्या की खबर सुनते ही शहर के कई व्यापारी राकेश शिवहरे के घर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामले में कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

Next Post

विधायक बरैया का आरोप : मोदी, बीजेपी और आरएसएस बागेश्वर बाबा को अपने एजेंडे के लिए समर्थन दे रहे

Sat Oct 4 , 2025
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और बड़े दलित नेता फूलसिंह बरैया ने बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। बरैया ने कहा कि पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस धीरेंद्र शास्त्री को अपने एजेंडे के लिए समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे अवैज्ञानिक और […]

You May Like