नशे में मदहोश बदमाश ने युवक को मारा चाकू

रीवा, रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरी टोला निवासी युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. स्थानीय लोगों की मदद से नशे में मदहोश आरोपी को समान थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से दो चाकू बरामद किए गए हैं.

घटना के संबंध में समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोखरी टोला निवासी मोहम्मद फिरोज नामक युवक के ऊपर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी. जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थानी लोगों की मदद से अमहिया निवासी आरोपी अनस अंसारी को पकड़ा गया. बीती रात्रि तकरीबन 9 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस आरोपी को पडक़र थाने लाई है जिसकी ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से दो चाकू बरामद हुए हैं जबकि घायल मोहम्मद फिरोज को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है. बताया गया है कि अनस अंसारी के ऊपर पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है आरोपी ने चाकू बाजी की घटना को क्यों अंजाम दिया इसके संबंध में फिलहाल पूछताछ की जा रही है पकड़ा गया आरोपी नशे में मदहोश था.

Next Post

रीवा शहर में सरेराह युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Mon Aug 17 , 2026
रीवा, रीवा शहर के भरे बाजार सरेराह युवकों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल साइट में वायरल होने पर के बाद तीन आरोपियों को अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा स्थित रसिया मोहल्ला मोड़ के समीप दो […]

You May Like