ग्वालियर:मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्वालियर जिले का तीसरा जिला स्तरीय शिविर आज शनिवार को बिलौआ नगर परिषद में शुरू हुआ। शिविर में नगर परिषद के सभी वार्डों के नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर से पहले अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विभागों से जुड़ी संस्थाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही जन संवाद और उद्योग संवाद भी होगा, जिसमें बड़े उद्योगों, एमएसएमई और कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।
