जिले में 50 फीसदी भी नही हुई बारिश 

 

सिंगरौली । गुरूवार की दोपहर के बाद से एक बार फिर से मानसून सक्रिय हुआ है और सावन मास की झड़ी लगी हुई है। हालांकि पिछले साल के तुलना में इस वर्ष अभी तक 50 फीसदी भी बारिश दर्ज नही हुई है। अभी तक सबसे ज्यादा बारिश सिंगरौली तहसील क्षेत्र में दर्ज की गई है।

दरअसल ऊर्जाधानी में मंगलवार-बुधवार की रात से ही मानसून जोर पकड़ा हुआ है। आज दोपहर से बैढ़न अंचल में करीब 1 घंटे तक तेज बारिश हुई, इसके बाद सावन की झड़ी की तरह बारिश लगी हुई है। हालांकि बीच-बीच में बारिश थम भी जा रही है, लेकिन तेज बारिश के दौरान शहर की नालियां भी तमतमा आई थी और छोटे-बड़े नाले भी उफान पर हैं। दोपहर से लेकर शाम 4:30 बजे तक बारिश के जारी दौर से कई स्कूली के छात्र-छात्राएं भी बारिश में भिगते हुये घर पहुंचे। इधर आज सुबह तक जिले में अब तक 409.0 मिली बारिश दर्ज हुई, जबकि पिछले वर्ष 825.8 मिली दर्ज हुई थी। कुल मिलाकर इस वर्ष अभी तक पिछले वर्ष 2025 की तुलना में 50 फीसदी से भी कम हुई है। आज सुबह सिंगरौली तहसील क्षेत्र में 64.4, देवसर 41.6, चितरंगी 16.2, सरई 25.2, माड़ा 16.0 कुल 164.4 मिली बारिश हुई है। हालांकि आज गुरूवार का आंकड़ा इसमें शामिल नही हैं। फिलहाल जिले में 50 फीसदी से कम बारिश होने पर अन्नदाता अभी चिंतित हैं। अनुमान लगा रहे हैं कि आगे आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

Next Post

आज की पढ़ाई ही कल सबसे बड़ी पहचान बनेगी: सियाज

Thu Aug 6 , 2026
सिंगरौली । विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने गुरुवार को सांदीपनि शास. उमावि हिर्रवाह में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एसपी सियाज केएम ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें स्मार्ट […]

You May Like