मंगलसूत्र छीनने वाले को तीन साल की सजा

जबलपुर: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धनकुमार कुड़ोपा की अदालत ने मंगलसूत्र छीनने के आरोपी जबलपुर निवासी प्रियंक इंगोले को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजकुमार गुप्ता ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि फरियादी चंपाबाई बेन ने 12 जून 2019 को बेलबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें उन्होंने बताया था कि दोपहर तीन बजे जब वह पांडे हास्पिटल के सामने ऑटो से उतरकर व्यौहारबाग की ओर जा रही थी। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने मंगलसूत्र छीन लिया और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उनकी चीख पुकार सुन राहगीरों ने आरोपी को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने लूटा हुआ मंगलसूत्र आरोपी से बरामद किया।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 28 नवम्बर 2025

Fri Nov 28 , 2025
पंचांग 28 नवम्बर 2025:- रा.मि. 07 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमीं भृगुवासरे शाम 6/45, शतभिषा नक्षत्रे रात 10/27, व्याघात योगे प्रात: 8/0 तदुपिर हर्षण योगे रातअंत 6/4, विष्टि करणे सू.उ. 6/42, सू.अ. 5/18, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: […]

You May Like