राशिफल-पंचांग : 28 नवम्बर 2025

पंचांग 28 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 07 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमीं भृगुवासरे शाम 6/45, शतभिषा नक्षत्रे रात 10/27, व्याघात योगे प्रात: 8/0 तदुपिर हर्षण योगे रातअंत 6/4, विष्टि करणे सू.उ. 6/42, सू.अ. 5/18, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 28 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा, व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा, व्यापार में सुधार होगा, वर्ष के अन्त में उतावलीपन में लिये गये निर्णय से हानि होगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, अत्याधिक परिश्रम से मन व्यथित रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम सें मन दुखी होगा, कर्क और सिंह राशि केव्यक्तियों को उतावलेपन में लिये गये निर्णय में सुधार होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोसावधानी पूर्वक कार्यो में लगना होगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- शुक्रवार 28 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गौरवर्ण का दुबला पतला, माता पिता का आदर करने वाला होगा. नौकरी एवं व्यवसाय दोनों में अच्छी तरह तरक्की करेगा, गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी, अपने कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा.

——————————————————-

मेष- निजी कार्य को टालने से समस्या बढ़ेगी, झगड़ों से परेशान होकर काम छोडऩे का मन बनेगा, कार्यसिद्धि के लिये दौड़धूप करना होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा.

वृषभ- कैरियर की सफलता के लिये सही समय का इंजतार करें, धार्मिक कार्यो पर रूचि रहेगी, शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा, पुराना पैसा प्राप्त होगा.

मिथुन- टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी, बुजुर्गो का दिशा निर्देश लाभकारी रहेगा, सावधानी रखकर कार्य करें, हितकर रहेगा, लापरवाही करने पर नुकसान हो सकता है.

कर्क- मांगलिक कार्य संभव है, कार्यक्षेत्र में अपमान हो सकता है, संतान पक्ष को सफलता मिलेगी, सहयोग लाभकारी रहेगा, सामाजिक कार्यो में लगाव रहेगा.

सिंह- कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा, बिगड़े कार्यो में सुधार होगा, रोजगार के कार्यो में वृद्धि होगी.

कन्या- मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा, आकस्मिक लाभ संभव है, मानसिक शांति मिलेगी, शादी विवाह के कार्यो में सफलता का योग है.

तुला- नजदीकी लोगों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है, आप जोखिम उठाने के लिये तैयार रहेंगे, आय के साधनों में वृद्धि होगी, रोजगार आदि की प्राप्ति होगी.

वृश्चिक- आप जैसा चाहेंगे, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी वर्ग प्रबल होगा, भागदौड़ अधिक करनी होगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

धनु- घरेलू आयोजन में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य पूरे होंगे, माता पिता की आशाओं की पूर्ति होगी, व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी.

मकर- कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझेंगे, कामकाज में परिवार का अच्छा सहयोग रहेगा, समय को देखकर कार्य करें, अधिनस्थ लोगों का विरोध बढ़ सकता है.

कुम्भ- बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से प्रसन्नता होगी, पुराना कर्ज चुकता होने की संभावना है, शुभ समाचार मिलेगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वाणी प्रभावशाली रहेगी.

मीन- नए सौदे लाभकारी रहेंगे, दौड़धूप से रूका कार्य अच्छी तरह बन जायेगा, भूमि भवन संबंधी मामलों में विजय मिलेगी, वाहन का सुख मिलेगा.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमीं को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी की चाल चलेगी, तिल, सरसों, जौ, गुड़, खांड़, चना आदि में मंदी होकर अचानक तेजी होगी. भाग्यांक 3695 है.

——————————————————-

Next Post

भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार

Fri Nov 28 , 2025
इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के नवीनतम अनुमानों ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार इंजन बनी हुई है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंटरनेशनल मानेटरी फंड ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान […]

You May Like

मनोरंजन