तीनों आरोपियों के कब्जे से 80 हजार का माल जब्त किया
इंदौर:जीआरपी ब्यावरा ने ट्रेन में बुजुर्ग महिला से सोने की चैन झपटने की वारदात का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मात्र चंद घंटों में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 80 हजार कीमत की सोने की चैन भी बरामद की है.जीआरपी एसपी संतोष कोरी ने बताया कि घटना 19 अप्रैल को ट्रेन संख्या 22983 कोटा-इंदौर एक्सप्रेस में हुई, जब 70 वर्षीय श्रीमती पुष्पा गुप्ता यात्रा के दौरान तीन अज्ञात महिलाओं के बीच फंस गईं और चैन झपट ली गई.
शिकायत मिलने पर जीआरपी ने तत्काल मामला दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों महिलाओं को अस्पताल रोड, मोनीपुरा भगवती मोगिया राजगढ़, सलोनी राजपुरा, राजगढ़, प्रेमबाई बागरी आगर मालवा से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार किया और उनके पास से बरामद चैन जब्त की गई. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.
