इंदौर में इंडिया न्यूजीलैंड महामुकाबला: भारत का तीसरा विकट गिरा,किंग कोहली क्रीज पर मौजूद

इंदौर. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को लेकर इंदौर में जबरदस्त क्रिकेट उत्साह देखने को मिल रहा है. होलकर स्टेडियम के बाहर सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. टीम इंडिया के समर्थन में पहुंचे फैंस ने माहौल को पूरी तरह क्रिकेटमय बना दिया. इसी दौरान एक दर्शक केशव विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पोर्ट्रेट लेकर स्टेडियम पहुंचे, जो आकर्षण का केंद्र रहा.

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की पारी में डेरिल मिचेल ने शानदार 137 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की विस्फोटक पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के बीच 219 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली. 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सधी शुरुआत की, लेकिन शुरुआती झटके भी लगे. कप्तान शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. ताजा स्थिति में भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं और मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है. होलकर स्टेडियम में हर रन और हर गेंद पर दर्शकों का शोर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहा है. स्टेडियम के भीतर और बाहर का जोश बता रहा है कि इंदौर एक बार फिर यादगार मुकाबले का गवाह बन रहा है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि टीम इंडिया इस बड़े लक्ष्य को कैसे हासिल करती है.

Next Post

नीलगाय हॉटस्पॉट चिन्हित, बोमा तकनीक से समाधान की कोशिश

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर. ग्रामीण अंचलों में नीलगायों की बढ़ती आवाजाही और खेतों में हो रहे नुकसान को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. जंगल से सटे क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा गंभीर है, जहां नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ गांवों में भय का माहौल भी बना रही हैं. छोटे […]

You May Like